अमरूद (Guava) का वानस्पतिक नाम क्या है?

What is the Botanical name of Guava?

(A) मेन्जीफेरा इंडिका
(B) मैलस प्यूमिला
(C) सिडीयम गुवाजावा
(D) केरिका पपाया

Answer : सिडीयम गुवाजावा (Psidium Guajava)

अमरूद का वानस्पतिक नाम सिडीयम गुवाजावा (Psidium Guajava) है। इसकी कुल (Family) मिर्टेसी (Mytraceae) तथा उत्पत्ति स्थान अमेरिका, (UPPCS) है। यह भारत का लोकप्रिय फल है। भारत में अमरूद का सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश 9.37 लाख टन में तदोपरांत मध्य प्रदेश 9.12 लाख टन तथा बिहार 9.69 लाख टन में होता है (2014-15)। अमरूद की खेती के क्षेत्रफल की दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश (48 हजार हेक्टेयर) प्रथम स्थान पर है। इसके पश्चात् क्रमश: बिहार (29 हजार हेक्टेयर) व मध्य प्रदेश (24 हजार हेक्टेयर) का स्थान है। देश में क्षेत्रफल एवं उत्पादन दोनों की दृष्टि से अमरूद का पांचवां स्थान है। इसे गरीबों का सेब कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद क्षेत्र देशभर में उत्तम अमरूद के लिए प्रसिद्ध है। इसमें विशेष तौर पर विटामिन C पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। भारत में अमरूद का प्रवेश स्पेनवासियों द्वारा 16वीं शताब्दी में हुआ किंतु वर्तमान में भारत संसार का सर्वाधिक अमरूद उत्पादक राष्ट्र है (2015)।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : Central and State Government Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Amrud Ka Vanaspatik Naam Kya Hai