आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?

(A) अनुसुइया उइके
(B) विश्व भूषण हरिचंदन
(C) केशरी नाथ त्रिपाठी
(D) कृष्ण मोहन सेठ

Answer : विश्व भूषण हरिचंदन (Biswa Bhusan Harichandan)

आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन (Biswa Bhusan Harichandan) है। उन्होंने 24 जुलाई 2019 को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सी प्रवीण कुमार ने विजयवाड़ा में अस्थायी राजभवन में एक कार्यक्रम में राज्यपाल को पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 84 वर्षीय हरिचंदन को 16 जुलाई 2019 को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था। हरिचंदन जून 2014 में प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य के दूसरे राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के लिए खासतौर से नियुक्त किए गए पहले राज्यपाल हैं।

हरिचंदन ओडिशा के एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 1961 में ओडिशा उच्च न्यायालय के एक वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए थे। वह 1980 में भाजपा में शामिल हुए और ओडिशा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। हरिचंदन भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 1975 में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों के ‘दमन’ के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। साल 1977 में हरिचंदन पहली बार ओडिशा विधानसभा में निर्वाचित हुए और विधि मंत्री बने। उन्होंने ओडिशा मंत्रिमंडल में कई अन्य पद संभाले। हरिचंदन अच्छे लेखक भी हैं और विभिन्न मुद्दों पर उनके लेख ओडिशा में समाचारपत्रों मे प्रकाशित होते रहते हैं। उनकी कई किताबें भी प्रकाशित हुई हैं।
Tags : आंध्र प्रदेश भारत के राज्यपाल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Andhra Pradesh Ke Vartaman Rajyapal Kaun Hai