आंध्र प्रदेश राज्य में कितने नए जिले बनाए गए?

(A) 10 जिले
(B) 13 जिले
(C) 12 जिले
(D) 15 जिले

Answer : 13 जिले

Explanation : आंध्र प्रदेश राज्य में 13 नए जिले बनाए गए है। 4 अप्रैल 2022 को ये सभी जिले अस्तित्व में आ गये और इसी के साथ आंध्र प्रदेश राज्य में अब कुल 26 जिले हो गये है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 4 अप्रैल को गुंटूर जिले के ताडेपल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 13 नए जिलों का शुभारंभ किया। नए जिलों के गठन को लेकर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी और 2 अप्रैल रात को जारी एक गजट अधिसूचना में कहा गया था कि सभी नए जिले 4 अप्रैल से अस्तित्व में आ जाएंगे। बता दे कि जनवरी 2022 में आंध्र प्रदेश सरकार ने मौजूदा 13 में से 26 जिलों को बनाने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की थी। इसे लेकर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। 2019 के विधानसभा चुनावों में रेड्डी ने वादा किया था कि उनकी पार्टी प्रदेश में सत्ता में आने पर हर लोकसभा क्षेत्र को एक जिला बनाएगी।

आंध्र प्रदेश के 13 नये जिलों की सूची
• विजयनगरम जिले से मान्यम जिला बना
• अनकापल्ली जिला विशाखापत्तनम जिले से काटकर बना
• विशाखापत्तनम जिले से काटर अल्लूरी सीताराम राजू बना
• गुंटूर जिले को काटकर नया जिला पलनाडु बनाया गया
• बापटला गुंटूर जिले को काटकर बनाया गया
• कुरनूल जिले से नया जिला नंदयाल बना
• पूर्वी गोदावरी जिले को काटकर काकीनाडा जिला बनाया गया
• कोनसीमा को पूर्वी गोदावरी जिले से अलग कर बनाया गया
• एलुरु पश्चिमी गोदावरी जिले को काटकर बनाया गया
• श्री सत्य साईं जिला अनंतपुर को काटकर बना
• एनटी रामाराव जिला मौजूदा कृष्णा जिले से बना
• श्री बालाजी को चित्तूर जिले से अलग कर बनाया गया
• कडप्पा जिले को काटकर नया जिला अन्नामाया बना
Tags : आंध्र प्रदेश करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Andhra Pradesh Rajya Mein Kitne Naye Jile Banaye Gaye