अंकोरवाट का विष्णु मंदिर कहां स्थित है?

(A) भारतवर्ष में
(B) श्रीलंका में
(C) कंबोडिया में
(D) जापान में

Answer : कंबोडिया में

Explanation : अंकोरवाट का विष्णु मंदिर कंबोडिया में स्थित है। वर्तमान में भारत सरकार का पुरातत्व विभाग इस मंदिर के संरक्षण एवं परिरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। कंबोडिया में यह एक हिंदू मंदिर है। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय के शासनकाल में हुआ था। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह मंदिर आज भी संसार का सबसे बड़ा मंदिर है जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है। इसकी दीवारों पर भारतीय हिंदू धर्म ग्रंथों के प्रसंगों का चित्रण है। इन प्रसंगों में अप्सराएं बहुत सुंदर चित्रित की गई हैं, असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक होने के साथ ही यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Angkor Wat Mandir Kahan Sthit Hai