एनी बेसेंट भारत कब आई थी?

(A) वर्ष 1873 में
(B) वर्ष 1883 में
(c) वर्ष 1893 में
(C) वर्ष 1895 में

annie besant

Answer : वर्ष 1893 में

Explanation : एनी बेसेंट भारत वर्ष 1893 में आई थी। एनी बेसेन्ट भारत की स्वतंत्रता की हिमायती थीं। वे 46 वर्ष की उम्र में भारत आईं और फिर भारत की ही बनकर रह गईं। उनका कहना था कि व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी चाहिए। वे भारत को समृद्ध राष्ट्र के रूप में देखना चाहती थी और यह स्वतंत्रता के पश्चात ही संभव था। उन्होंने अध्यात्म का मार्ग अपनाकर भारतीय राष्ट्रवाद की शक्ति बढ़ाई। उनके मन में भारत के प्रति गहरा लगाव था। उन्होंने भारतीयों के साथ मिलकर भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। महात्मा गांधी के साथ मिलकर भारत की स्वतंत्रता के लिए लोगों को जागरूक किया तथा आजादी मिलने तक हर संघर्ष में भारतीयों के साथ रहीं।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Annie Besant Bharat Kab Aaye Thi