एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कब बनी?

(A) वर्ष 1817 में
(B) वर्ष 1971 में
(c) वर्ष 1917 में
(C) वर्ष 1977 में

annie besant

Answer : वर्ष 1917 में

Explanation : एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष वर्ष 1917 में बनी। उन्हें कोलकाता में कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया था। इस समय तक कांग्रेस का आन्दोलन मुख्यत: प्रस्तावों और मांगो तक सीमित था। होम रूल लीग की संस्थापक और प्रसिद्ध ब्रह्मविद्यावादी, एनी बेसेंट का जन्म 1 अक्टूबर 1847 को लंदन में हुआ था। जब एनी बेसेंट केवल पाँच वर्ष की थीं, तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। वर्ष 1867 में, एनी बेसेंट ने 26 वर्षीय पादरी फ्रैंक बेसेंट के साथ शादी कर ली थी, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। एनी बेसेंट भारत वर्ष 1893 में आई थी। वह मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली थीं और उन विदेशियों में शामिल थीं, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उनकी रुचि थियोसॉफी में जागी और वे 1875 में स्थापित किए गए थियोसॉफिकल सोसाइटी की लीडर बन गईं। 20 सितंबर 1933 को एनी बेसेंट का निधन हो गया था।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Annie Besant Bhartiya Rashtriya Congress Ke Adhyaksh Kab Bani