अंटार्कटिक संधि कब हुई थी?

(A) 23 जून, 1961
(B) 1 दिसंबर, 1959
(C) 1 जून, 1959
(D) 11 सितंबर, 1961

Answer : 1 दिसंबर, 1959 को

Explanation : अंटार्कटिक संधि (Antarctic Treaty) 1 दिसंबर, 1959 को वाशिंगटन डी.सी. (अमेरिका) में हुई थी। इसमें 12 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। ये सभी 12 देश थे-ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चिली, अर्जेंटीना, नॉर्वे, बेल्जियम, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, जापान, सोवियत संघ, ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका। इस संधि पर हस्ताक्षर करने वाले ये प्रारंभिक देश थे। बाद में 27 अन्य देशों ने भी इस संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि 23 जून, 1961 से लागू हुई। भारत द्वारा वर्ष 1983 में इस संधि पर हस्ताक्षर किये गए।

अंटार्कटिक संधि के प्रमुख प्रावधान है–
1. 600 दक्षिण अक्षांश में स्थित अंटार्कटिक क्षेत्रों को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए सुरक्षित रखना।
2. वैज्ञानिक जाँच और अनुसंधान में सहयोग करना।
3. संधि के अस्तित्व के दौरान क्षेत्र की संप्रभुता, अधिकारों और दावों को सुरक्षित रखना।
'अंटार्कटिक संधि' के 39 सदस्यों की अप्रैल 1991 में एक बैठक मैड्रिक (स्पेन) में हुई, जिसमें यह समझौता सर्वसम्मति से किया गया कि अगले 50 वर्षों तक अंटार्कटिक क्षेत्र में कोई भी देश, किसी भी प्रकार के खनिज का दोहन नहीं करेगा। इस समझौते पर सभी सदस्य देशों ने अक्तूबर 1999 में हस्ताक्षर किए।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarctic Sandhi Kab Hui Thi