अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 14 सितंबर
(C) 11 अक्टूबर
(B) 20 अक्टूबर
(D) 10 सितंबर

Answer : 11 अक्टूबर

Explanation : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को प्रस्ताव पारित करके 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों को उजागर करना तथा उनकी आश्यकताओं को पहचानना, बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति में मदद करना है। भारत सरकार द्वारा चलाया गया बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं आंदोलन एक ऐसा ही प्रोग्राम हैं। भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

बालिका दिवस को सबसे पहले एक गैर-सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' प्रोजेक्ट के रूप में लेकर आई थी। इस संगठन ने "क्योंकि में एक लड़की हूं" नाम से एक अभियान भी शुरू किया। इसके बाद इस अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया। इसके बाद कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा। अंतत: संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना गया। इस प्रकार पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर, 2012 को मनाया गया और उस समय इसका थीम था "बाल विवाह को समाप्त करना"।
Tags : अंतराष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Balika Diwas Kab Manaya Jata Hai