अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस किस दिन मनाया जाता है?

(A) 14 सितंबर
(C) 15 अक्टूबर
(B) 05 सितंबर
(D) 25 अक्टूबर

Answer : 15 अक्टूबर

Explanation : अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहला अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर 2008 को मनाया था। जबकि इस दिवस को मनाने की घोषणा 18 दिसंबर 2007 को की गई थी। विकासशील देशों में करीब 43 फीसदी महिलाएँ कृषि श्रमिक के रूप में कार्य करती हैं तथा खाद्य क्षेत्र से जुड़ी रहती हैं। इस दिवस के द्वारा उसने ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस (International Day of Rural Women) का मुख्य उद्देश्य कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा तथा ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में ग्रामीण महिलाओं के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और लड़कियां बहु-आयामी गरीबी से पीड़ित हैं। वही विकासशील देशों में करीब 43 फीसदी महिलाएँ कृषि श्रमिक के रूप में कार्य करती हैं तथा खाद्य क्षेत्र से जुड़ी रहती हैं।


अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020 की थीम :
इन महिलाओं के संघर्षों, उनकी आवश्यकताओं और हमारे समाज में उनकी महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020 की थीम - 'Building rural women’s resilience in the wake of COVID-19' है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Gramin Mahila Diwas Kab Manaya Jata Hai