अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 10 जनवरी
(B) 10 मार्च
(C) 10 फरवरी
(D) 1 मार्च

Answer : 10 मार्च

Explanation : अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस 10 मार्च को मनाया जाता है। भारत में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने 10 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस मनाया। जिसके आनलाइन समारोह में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना के अलावा सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट की महिला न्यायाधीशों के साथ ही देशभर की महिला न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। बता दे कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 अप्रैल, 2021 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस घोषित करने का संकल्प लिया गया था। न्यायपालिका में हर स्तर पर महिलाओं को पूर्ण व बराबरी का अवसर और बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्य देशों से इसका पालन करने का आह्वान किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस आशय का प्रस्ताव कतर ने पेश किया था जिसे अन्य देशों के साथ भारत ने प्रायोजित किया था। वही, 8 मार्च कोअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Mahila Nyayadhish Divas Kab Manaya Jata Hai