अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 18 दिसंबर​
(B) 20 दिसंबर
(C) 19 दिसंबर
(D) 20 अगस्त

Answer : 20 दिसंबर

Explanation : अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस 20 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए 22 दिसंबर 2005 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। तभी से हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day) मनाया जा रहा है। इससे पहले 20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 57/265 द्वारा विश्व एकजुटता कोष की स्थापना की थी, जिसे फरवरी 2003 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट फंड के रूप में स्थापित किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का महत्व–
-विविधता में एकता दर्शाने के लिए
-विभिन्न सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौतों को याद दिलाने के लिए
-लोगों के बीच एकजुटता के महत्व को बताने के लिए
-सतत विकास के लिए लोगों, सरकारों को प्रेरित करने के लिए
-गरीबी को मिटाने के नए रास्ते खोजने के लिए
-लोगों को गरीबी, भुखमरी, बीमारियों से बाहर निकालने के लिए
Tags : अंतराष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Manav Ekta Diwas Kab Manaya Jata Hai