अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ पर स्थित है?

(A) जेनेवा
(B) हेग
(C) पेरिस
(D) न्यूयार्क

international-court

Answer : हेग शहर, नीदरलैंड

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय नीदरलैंड के हेग में शांति पैलेस में स्थित है। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय आईसीजे संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में जून 1945 में स्थापित किया था। आईसीजे संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से, एकमात्र ऐसा अंग है जो कि न्यूयॉर्क में नहीं है। इसके सत्र छुट्टियों को छोड़कर हमेशा चालू रहते हैं। इस न्यायालय के प्रशासन में होने वाले ख्रर्च को संयुक्त राष्ट्र संघ उठाता है। इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और फ्रेंच हैं। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 93 में बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य इस न्यायालय से न्याय पाने का हक़ रखते हैं। हालांकि जो देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य नही हैं वे भी इस न्यायालय में न्याय पाने के लिये अपील कर सकते हैं। बतादें कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की कार्यप्रणाली काफी जटिल प्रकृति की है जिसमे न्याय पाने के लिए बहुत लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। जटिल न्यायिक प्रक्रिया होने के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय विश्व में कई देशों के बीच पेचीदा मामलों को सुलझाकर शांति स्थापित करा चुका है, शायद यही कारण है कि इसके मुख्यालय का नाम 'शांति भवन' रखा गया है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी नीदरलैंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Nyayalaya Kahan Par Sthit Hai