अंतरराष्ट्रीय विकास संघ का मुख्यालय कहां है?

(A) मनीला
(B) वाशिंगटन डीसी
(C) लंदन
(D) सिंगापुर

Answer : वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका

Explanation : अंतरराष्ट्रीय विकास संघ का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। विश्व बैंक मुख्यालय में ही इसका कार्यालय है। अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (International Development Association - I.D.A.) की स्थापना 24 सितंबर, 1960 को विश्व बैंक की सहयोगी संस्था के रूप में की गई। मार्च 1961 में यह संयुक्त राष्ट्र का 'विशिष्ट अभिकरण' बना। इसे विश्व बैंक की 'रियायती ऋण देनेवाली खिड़की' (Soft Loan Window) भी कहते हैं। इस संस्था को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य अल्पविकसित देशों के आर्थिक विकास के लिए न्यूनतम ब्याज दर पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराना तथा विश्व बैंक के विकास संबंधी उद्देश्यों को आगे बढ़ाना है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन एपेक
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Vikas Sangh Ka Mukhyalay Kahan Hai