अंतरराष्ट्रीय विकास संघ की स्थापना कब हुई?

(A) 25 मार्च 1957
(B) 1 नवंबर 1993
(D) (C) 24 सितंबर 1960
(D) 4 अप्रैल 1949

Answer : 24 सितंबर, 1960

Explanation : अंतरराष्ट्रीय विकास संघ की स्थापना 24 सितंबर, 1960 में हुई। विकासशील देशों को आसान शर्तों पर उदारतापर्वूक दीर्घकालीन ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से एक अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (International Development Association) की स्थापना का विचार सर्वप्रथम अमेरिका के सीनेटर मौनरोने ने रखा था। इसने 8 नवंबर, 1960 में कार्य आरंभ किया। मार्च 1961 में यह संयुक्त राष्ट्र संघ का विशिष्ट अभिकरण बना। विश्व बैंक का अध्यक्ष इसका पदेन अध्यक्ष होता है। इसका संचालन भी विश्व बैंक के अधिकारियों के द्वारा किया जाता है। बता दे कि विकास संघ द्वारा दिये जाने वाले ऋणों की अवधि प्राय: 50 वर्ष की है।

अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ, जिसे कुछ लोगों ने 'सुलभ ऋण खिड़की' (Soft Loans Window) कहा है, का उद्देश्य विश्व बैंक की पूरक संस्था के रूप में कार्य करते हुए विकासोन्मुख देशों के लिए सरल शर्तों पर सस्ते दीर्घकालीन ऋणों की व्यवस्था करना है ताकि उन देशों के भुगतान-संतुलनों पर अधिक दबाव पड़े बिना उनके आर्थिक विकास के लिए पूंजी की आवश्यकताएं पूरी हों सकें। विकास संघ का उद्देश्य सुलभ ऋणों (Soft Loans) की व्यवस्था करना है, अर्थात् ऐसे ऋण जो सस्ते हों, दीर्घकालीन हों तथा जिनका भुगतान ऋणी देशों की मुद्रा में स्वीकार कर लिया जाये।
Tags : अंतरराष्ट्रीय विकास संघ अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Vikas Sangh Ki Sthapana Kab Hui