एंथ्रेक्स बीमारी का क्या कारण है?

(A) विषाणु
(B) जीवाणु
(C) माइकोप्लाज्मा
(D) शैवाल

Answer : जीवाणु

Explanation : एंथ्रेक्स बीमारी का कारण जीवाणु है। एंथ्रेक्स एक संक्रामक पशुजन्य/ज़ूनोटिक रोग है। यह मुख्यत: वनस्पतिभोजी जंतुओं, विशेषकर भेड़, बकरी, घोड़ा और खच्चर में होने वाला रोग है। यह रोग स्वाभाविक रूप से वनस्पतिभोजी जानवरों के बीच दूषित मिट्टी और चारा; दूषित मांस, हड्डियों से बने खाद्य या अन्य पशु खाद्यों के माध्यम से सर्वाहारी और मांसाहारी जानवरों; तथा एंथ्रेक्स संक्रमित मृत शरीर खाने द्वारा जंगली जानवरों में फैलता है। एंथ्रेक्स का जीवाणु कई दशकों तक जीवित रह सकता है और अनुकूल माहौल मिलते उत्पादित हो जाता है तथा हवा व पानी के माध्यम से फैलता है। एंथ्रेक्स के जीवाणु को सैन्य हथियार के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। इसे पानी और वायु में छोड़कर आसानी से फैलाया जा सकता है, जो कि एक ही समय में हजारों लोगों को प्रभावित कर सकता है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Anthrax Bimari Ka Kya Karan Hai