आंतरिक ग्रह कहलाने वाले ग्रहों का समूह है?

(A) बुध, बृहस्पति, पृथ्वी और शनि
(B) बुध, पृथ्वी, नेप्च्यून, बृहस्पति
(C) बुध, पृथ्वी, मंगल और शनि
(D) बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल

Question Asked : हरियाणा पुलिस परीक्षा 2018

Answer : बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल

Explanation : आंतरिक ग्रह कहलाने वाले ग्रहों का समूह बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल है। बुध सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है। सौर मंडल में जब ग्रहों की गणना की जाती है तो मर्करी यानि बुध सबसे पहले आता है। उसके बाद क्रमशः शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह की कक्षाएं आती हैं। सौर मंडल में यही चारों ग्रह ठोस रूप में है, इन्हें आंतरिक ग्रह भी कहा जाता है। मंगल के बाद आने वाले ग्रहों को बाह्य ग्रह कहा जाता है, जिनमें बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण आते हैं। बाह्य ग्रह गैस रूप में होते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antrik Grah Kahlane Wale Grahon Ka Samuh Hai