अंतरिम सरकार के अध्यक्ष कौन थे?

(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) वल्लभभाई पटेल
(C) द विकांट वेवल
(D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Answer : द विकांट वेवल

Explanation : अंतरिम सरकार के अध्यक्ष द विकांट वेवल थे। वही जवाहरलाल नेहरू इसके उपाध्यक्ष ​थे। अंतरिम सरकार में जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, आसफ अली, सी. राजगोपालाचारी, शरद चंद्र बोस, जॉन म​थाई, सरदार बलेदव सिंह, सरफराज अहमद खां, नाजिक राम, सैयद अली जहीन और डॉ. सी. एच. भाभा आदि थे। ये सदस्य औपचारिक रूप से वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् के सदस्य थे।

बता दे कि भारत की पहली स्वत्रंत सरकार भारत को आजादी मिलने के लगभग 1 साल पहले ही बन गई थी। दरअसल ब्रिटिश हुकूमत से सत्ता लेकर भारत और पाकिस्तान बनाने में मदद देने के लिए 2 सितंबर, 1946 को भारत की अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। इसका कार्यकाल 2 सितंबर, 1946 से लेकर 15 अगस्त, 1947 तक जारी रहा। 24 अगस्त 1946 को नेहरू के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम सरकार सरकार की घोषणा की गई, जिसमें मुस्लिम लीग की भागीदारी नहीं थी। बाद में 26 अक्टूबर 1946 को अंतरिम सरकार में मुस्लिम लीग के पांच प्रतिनिधि शामिल हो गये ​थे।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antrim Sarkar Ke Adhyaksh Kaun The