अपरा एकादशी कब है 2021

Answer : 6 जून 2021

Explanation : अपरा एकादशी 6 जून 2021 को है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा होती है और उनसे धन-संपत्ति की प्राप्ति की प्रार्थना की जाती है। हिंदू पंचांग के प्रत्येक मास में कृष्ण पक्ष वशुक्ल पक्ष के अनुसार दो एकादशी आती हैं। इनमें से हरेक का अपना महत्व है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अपरा एकादशी का भी भक्तों में विशेष महत्व माना जाता है। इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। अपरा एकादशी का महत्व महाभारत काल से जुड़ता है। धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि महाभारत काल में युधिष्ठिर के आग्रह करने पर श्रीकृष्ण भगवान ने अपरा एकादशी व्रत के महत्व के बारे में पांडवों को बताया था। इस एकादशी के व्रत के प्रभाव स्वरूप पांडवों ने महाभारत का युद्ध जीत लिया।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Apara Ekadashi Kab Hai