अपने शिलालेखों में अशोक किस नाम से जाने जाते हैं?

(A) चक्रवर्ती
(B) प्रियदर्शी
(C) धर्मदेव
(D) धर्मकीर्ति

Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019

Answer : प्रियदर्शी

Explanation : अशोक की सर्वाधिक प्रचलित उपाधि देवनामप्रिय प्रियदर्शी राजा थी। उसके नामों का उल्लेख चार लघु शिलालेखों में है। ये शिलालेख हैं – मास्की, गुर्जरा, नेत्तूर तथा उदगोलन। मौर्य सम्राट अशोक की सम्पूर्ण जानकारी उसके अभिलेखों से मिलती है। माना जाता है कि अशोक को अभिलेखों की प्रेरणा ईरान के शासक 'डेरियस' से मिली थी। अशोक के लगभग 40 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। ये ब्राह्मी, खरोष्ठी और आर्मेइक-ग्रीक लिपियों में लिखे गये हैं। सम्राट अशोक के ब्राह्मी लिपि में लिखित सन्देश को सर्वप्रथम एलेग्जेंडर कनिंघम के सहकर्मी जेम्स प्रिंसेप ने पढ़ा था। अशोक के अभिलेखों को तीन भागों शिलालेख, स्तम्भलेख और गुहालेख में विभाजित किया गया है।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Apne Shilalekh Mein Ashok Kis Naam Se Jaane Jaate Hain