अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर किसने अभियान संगठित किया?

(A) वीओ चिदंबरम पिल्लै
(B) सी. राजगोपालाचारी
(C) के. कामराज
(D) ऐनी बेसेंट

Answer : सी. राजगोपालाचारी

Explanation : नमक सत्याग्रह वर्ष 1930 में महात्मा गांधी ने नेतृत्व में प्रारंभ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत किया गया था। इसके अंतर्गत महात्मा गांधी ने साबरमती से दांडी तक की 240 मील की यात्रा की। 6 अप्रैल, 1930 को समुद्र के तट पर एक मुट्ठी नमक हाथ में लेकर महात्मा गांधी ने नमक कानून तोड़ा था, क्योंकि उस समय नमक निर्माण पर केवल राज्य का एकाधिकार था। इस आंदोलन के तहत देश के विभिन्न भागों में नमक कानून तोड़ा गया।
तंजौर तट (तमिलनाडु) पर नमक कानून तोड़ने के लिए एक अभियान द्क्षिण भारत के विख्यात कांग्रेस नेता चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने किया। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को इस आंदोलन के लिए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। स्वतंत्रता उपरांत वे देश के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल बने।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी महात्मा गांधी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : April 1930 Mein Namak Kanoon Todne Ke Liye Tanjore Tat Par Kisne Abhiyan Sangathit Kiya