अरब सागर में गिरने वाली नदी कौनसी है?

(A) गोदावरी नदी
(B) ताप्ती नदी
(C) कृष्णा नदी
(D) महानदी

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : ताप्ती नदी

अरब सागर में गिरने वाली ताप्ती नदी है। ताप्ती नदी का उद्गम सतपुड़ा श्रेणी के दक्षिण में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित है। यह अरब सागर में गिरती है। इसकी प्रमुख सहायक पूर्ण नदी है। महानदी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सिहावा के निकट से निकलती है। इस नदी को उड़ीसा का शोक कहा जाता है। गोदावरी दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी है। यह बंगाल की खाड़ी में गिरती है। कृष्णा नदी महाबलेश्वर के निकट पश्चिमी घाटी से निकलती है।
Tags : नदी भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Arab Sagar Me Girne Wali Nadi Kaunsi Hai