अरावली का सर्वाधिक विस्तार किस जिले में है?

(A) डूंगरपुर
(B) उदयपुर
(C) बांसवाडा
(D) अजमेर

Answer : उदयपुर

Explanation : अरावली का सर्वाधिक विस्तार उदयपुर जिले में है। अरावली पर्वत श्रेणियाँ राजस्थान का एक विशिष्ट भौगोलिक प्रदेश है। अरावली विश्व की प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है जो राज्य में उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम तक फैली है। ये पर्वत श्रेणियाँ उत्तर में दिल्ली से प्रारम्भ होकर गुजरात में पालनपुर तक लगभग 692 किमी. की लम्बाई में विस्तृत है। राजस्थान के मध्यवर्ती भाग में अरावली पहाड़ियों की लंबी श्रृंखला है जो दक्षिण-पश्चिम में स्थित सिरोही जिले से लेकर उत्तर-पूर्व में स्थित खेतड़ी तक फैली हुई है। अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान की महान जल व जलवायु विभाजक है। अरावली की कम ऊँची व वायु की दिशा के समानानतर स्थिति होने से मानसूनी वर्षा का राजस्थान को आंशिक लाभ ही मिल पाता है। उदयपुर जिले की स्थापना महाराणा उदयसिंह ने 1567 ई. की थी।
Tags : राजस्थान प्रश्नोत्तरी राजस्थान भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aravali Ka Sarvadhik Vistar Kis Jile Mein Hai