अरावली पर्वतमाला की कुल लंबाई कितनी है?

(A) 592 किलोमीटर
(B) 629 किलोमीटर
(C) 692 किलोमीटर
(D) 792 किलोमीटर

Answer : 692 किलोमीटर

Explanation : अरावली पर्वतमाला की कुल लंबाई 692 किलोमीटर है। इस पर्वतमाला का विस्तार उत्तर में दिल्ली से लेकर गुजरात में पालनपुर तक है। अरावली पर्वतमाला विश्व के सर्वाधिक प्राचीन वलित पर्वतों में से एक है, इसीलिए वर्तमान में यह पर्वतमाला अवशिष्ट पर्वत के रूप में ही बची हुई है। यह पर्वत श्रृंखला राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बाँटती है। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही ज़िले में गुरुशिखर (1727 मीटर) है, जो माउंट आबू में है। अरावली पर्वत श्रृंखला का लगभग 80% विस्तार राजस्थान में है। अरावली की औसत ऊँचाई लगभग 930 मीटर है तथा इसकी दक्षिण की ऊंचाई व चौड़ाई सर्वाधिक है। अरावली पर्वतमाला प्राकृतिक संसाधनों एवं खनिज से परिपूर्ण है और पश्चिमी मरुस्थल के विस्तार को रोकने में मदद करती है। यह बाना, लूनी, साखी एवं साबरमती जैसी नदियों का उदगम स्थल भी है। अरावली के जंगल में बड़ी संख्या में देशी पेड़ों, झाड़ियों और जड़ी-बूटियों की लगभग 400 प्रजातियाँ, 200 देशी और प्रवासी पक्षी प्रजातियाँ और तेंदुए, सियार, नीलगाय और लकडबग्घा सहित कई अन्य वन्यजीव अरावली के जंगलों में पाए जाते हैं।
Tags : राजस्थान प्रश्नोत्तरी राजस्थान भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aravali Parvat Mala Ki Kul Lambai Kitni Hai