अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2019 किसे मिला?

(A) अभिजीत बनर्जी
(B) एस्थर डुफ्लो
(D) मिषाएल क्रेमर
(C) उपयुक्त सभी को

nobel-prize

Answer : अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और मिषाएल क्रेमर

Explanation : अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2019 भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और मिषाएल क्रेमर को मिला। इन तीन लोगों को वैश्विक गरीबी को दूर करने में प्रायोगिक रास्ता बनाने के लिए पुरस्कार देने की घोषणा 14 अक्टूबर 2019 को की गई। अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो अमेरिका में कैंब्रिज की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर हैं जबकि मिषाएल क्रेमर कैम्ब्रिज की ही हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में। पुरस्कार की राशि तीनों विजेताओं में बराबर बराबर बांटी जाएगी। अभिजीत बनर्जी भारत के कोलकाता में पले बढ़े हैं। एस्थर डुफ्लो अभिजीत की पत्नी हैं और डेवलपमेंट इकोनॉमिस्ट हैं। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाली वे अब तक की दूसरी महिला हैं।

अर्थशास्त्र का नोबेल आधिकारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की याद में बैंक ऑफ स्वीडन की तरफ से दिया जाता है। इसे अल्फ्रेड नोबेल ने शुरू नहीं किया था। हालांकि इसे भी नोबेल पुरस्कार ही कहा जाता है। इसे स्वीडिश सेंट्रल बैंक रिक्सबांकेन ने 1968 में शुरू किया था। इसके एक साल बाद पहला पुरस्कार विजेता चुना गया। शांति पुरस्कार विजेता को छोड़ सभी विजेताओं को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में ये पुरस्कार दिए जाते है। इसी दिन अल्फ्रेड नोबेल की मौत हुई थी। शांति पुरस्कार विजेता नॉर्वे के ओस्लो में पुरस्कार दिया जाता है।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Related Questions
Web Title : Arthashastra Ka Nobel Puraskar 2019 Kise Mila