अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2021 किसे दिया गया?

(A) डेविड कार्ड
(B) जोशुआ एंग्रिस्ट
(C) गुइडो इंबेंस
(D) उपयुक्त सभी को

Answer : उपयुक्त सभी को

Explanation : अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2021 डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इंबेंस को दिया गया। तीनों अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अनपेक्षित प्रयोगों, या तथाकथित ‘प्राकृतिक प्रयोगों’ से निष्कर्ष निकालने पर काम करने के लिए 11 अक्टूबर 2021 को अर्थशास्त्र के 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नोबल से सम्मानित होने वाले अर्थशास्त्रियों में बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविड कार्ड, मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी के जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो इम्बेंस शामिल हैं। पुरस्कार की राशि एक करोड़ स्वीडिश क्राउन (11.4 लाख डालर) है। इसका आधा हिस्सा डेविड कार्ड को मिलेगा, जबकि शेष राशि एंग्रिस्ट और इम्बेंस में बराबर बंटेगी।

बता दे कि अन्य नोबेल पुरस्कारों के विपरीत अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में स्थापित नहीं किया गया था, बल्कि स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा 1968 में उनकी स्मृति में इसकी शुरुआत की गई थी, जिसमें पहले विजेता को एक साल बाद चुना गया था। यह प्रत्येक वर्ष घोषित नोबेल का अंतिम पुरस्कार है। पिछले साल का पुरस्कार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो अर्थशास्त्रियों पाल आर मिल्ग्रोम और राबर्ट बी विल्सन को मिला, जिन्होंने नीलामी को अधिक कुशलता से संचालित करने की मुश्किल समस्या का समाधान प्रस्तुत किया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Arthashastra Ka Nobel Puraskar 2021 Kise Diya Gaya