अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

(A) गेटी थेरेसा कोरी
(B) मारिया जोपर्ट
(C) एलिनार ओस्ट्रॉम
(D) ईस्थर डो

Question Asked : UPPSC Exam 2019

Answer : एलिनार ओस्ट्रॉम (Elinar Ostrom)

Explanation : अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला एलिनार ओस्ट्रॉम (Elinar Ostrom) थी। वर्ष 1968 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार शुरू होने के बाद अमेरिकी राजनीतिक महिला अर्थशास्त्री एलिनोर ओस्ट्रोम को 2009 में यह पुरस्कार मिला था। इससे पहले तक यह पुरस्कार केवल पुरुषों को ही मिलता रहा था। उन्हें ऑलिवर विलियम्सन के साथ यह पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उनका शोध कार्य सामुदायिक स्वामित्व वाली संपत्ति के शासन से संबंध रखता है। 2019 में यह पुरस्कार दूसरी महिला ईस्थर डो हैं। जिन्होंने इसे अभिजीत बनर्जी के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त किया है।

बता दे कि अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार एकमात्र ऐसा नोबेल पुरस्कार है, जिस की स्थापना के लिए नोबेल पुरस्कारों के संस्थापक अल्फ्रेड नोबोल ने अपनी वसीयत में कोई निर्देश नहीं दिया था। उसकी स्थापना स्वीडन के केंद्रीय मुद्रा बैंक की स्थापना की तीसरी शताब्दी मनाने के लिए 1968 में हुई थी और पहली बार पुरस्कार वितरण 1969 में हुआ था।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Arthashastra Me Nobel Puraskar Pane Vali Pratham Mahila Kaun Thi