अर्थशास्त्र में प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है?

(A) रैगनर फ्रिश
(C) डब्ल्यू. लिऑटिफ
(D) रॉबर्ट बी. विल्सन
(B) A और C दोनों को

nobel-prize

Answer : A और C दोनों को

Explanation : अर्थशास्त्र में प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता रैगनर फ्रिश और जॉन टिरबेरगेन है। यह पुरस्कार 1969 में नॉर्वे के रैगनर और नीदरलैंड्स के जॉन टिरबेरगेन को दिया गया था। अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए किसी पुरस्कार का जिक्र नहीं है। लेकिन 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने अपनी 300वीं वर्षगांठ पर अल्फ्रेड नोबेल की याद में इस पुरस्कार को शुरू किया। अर्थशास्त्र के इस पुरस्कार को बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इसी तरह शांति का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में हेनरी ड्यूनैंट (रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक स्विट्जरलैंड) और फ्रेडरिक पैसी (फ्रांस) को, साहित्य का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में सुल्ली अधोमे (फ्रांस) को, भौतिकी का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में विल्हेम कॉनरेड रोंटजेन (जर्मनी) को, रसायन विज्ञान का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में जेकोबस हेनरिक्स वैंट हॉफ (नीदरलैंड) को और चिकित्सा का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में एमिल एडॉल्फ वोनबेहरिंग (जर्मनी) को दिया गया था।
Tags : अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी नोबेल पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Arthashastra Mein Pratham Nobel Puraskar Vijeta Kaun Hai