अर्थशास्त्र में प्रथम नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया था?

(A) रैगनर फ्रिश
(C) रॉबर्ट बी. विल्सन
(D) अभिजीत बनर्जी
(B) A और B दोनों को

nobel-prize

Answer : A और B दोनों को

Explanation : अर्थशास्त्र में प्रथम नोबेल पुरस्कार 1969 में नॉर्वे के रैगनर एंथोन किटील फ्रिश और नीदरलैंड्स के यान टिरबेरगेन को दिया गया था। नोबेल पुरस्कार विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। स्वीडिश वैज्ञानिक और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की 1895 की जिस वसीयत के तहत 1901 में जब नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हुई उसमें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए किसी पुरस्कार का जिक्र नहीं है। लेकिन 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने अपनी 300वीं वर्षगांठ पर अल्फ्रेड नोबेल की याद में इस पुरस्कार को शुरू किया। इसी तरह शांति का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में हेनरी ड्यूनैंट (रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक स्विट्जरलैंड) और फ्रेडरिक पैसी (फ्रांस) को, साहित्य का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में सुल्ली अधोमे (फ्रांस) को, भौतिकी का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में विल्हेम कॉनरेड रोंटजेन (जर्मनी) को, रसायन विज्ञान का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में जेकोबस हेनरिक्स वैंट हॉफ (नीदरलैंड) को और चिकित्सा का प्रथम नोबल पुरस्कार वर्ष 1901 में एमिल एडॉल्फ वोनबेहरिंग (जर्मनी) को दिया गया था।
Tags : अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी नोबेल पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Arthshastra Mein Pratham Nobel Puraskar Kise Diya Gaya Tha