आसियान के प्रथम महासचिव कौन थे?

(A) अली अब्दुल्ला
(B) अजीत सिंह
(C) हार्टोनो धरसनो
(D) उमरजादी नोटोविजोनो

asean

Answer : हार्टोनो धरसनो (Hartono Dharsono)

Explanation : आसियान के प्रथम महासचिव हार्टोनो धरसनो (Hartono Dharsono) थे। यह इंडोनेशिया के थे और इनका कार्यकाल 7 जून 1976 से 18 फरवरी 1978 तक रहा। हार्टोनो धरसनो का जन्म 10 जून 1925 को मध्य जावा में और निधन 5 जून 1996 को पश्चिम जावा में हुआ था। आसियान के महासचिव का पद प्रति दो वर्ष बाद इसके प्रत्येक सदस्य देश को दिया जाता है और देश के चुनाव का आधार क्रमागत होता है। वर्तमान में इसके महासचिव ब्रुनेई के जनरल लिम जौक होई (Lim Jock Hoi) हैं, जिन्होंने आसियान के 14वें महासचिव के रूप में 1 जनवरी 2018 को पदभार संभाला था।

आसियान (ASEAN) यानि दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (Association of South-East Asian Nations - ASEAN) एक असैनिक, गैर-सुरक्षात्मक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रीय संस्था है। इसका मुख्यालय जकार्ता (इंडोनेशिया) में हैं। प्रारंभ में इसमें कुल पांच संस्थापक सदस्य– इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, मलेशिया और सिंगापुर थे। इस समय इसके सदस्य देशों की संख्या 10 है। इसके अन्य पांच सदस्य हैं– ब्रूनोई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम। इसके सदस्य राष्ट्रों का समूचा क्षेत्रफल 4.46 मिलियन वर्ग किमी तथा जनसंख्या 625 मि​लियन है, जो विश्व की कुल आबादी का 8.8 प्रतिशत है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन आसियान
Related Questions
Web Title : Asean Ke Pratham Mahasachiv Kaun The