आसियान (ASEAN) की स्थापना कब हुई?

When was ASEAN established?

(A) 8 अगस्त, 1966
(B) 18 अगस्त, 1967
(C) 8 अगस्त, 1967
(D) 18 अगस्त, 1976

asean

Answer : 8 अगस्त, 1967

Explanation : आसियान (ASEAN) की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक में हुई। आसियान (ASEAN) अर्थात् 'एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस' दक्षिण-पूर्वी एशियायी राष्ट्रों (इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर, कंबोडिया, म्यांमार, थाइलैंड, ब्रुनेई एवं लाओस) का क्षेत्रीय संगठन है। इसके पांच संस्थापक सदस्य थे–इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस एवं थाइलैंड। वर्ष 1984 में ब्रुनेई दारूस्सलाम, 1995 में वियतनाम, 1997 में म्यांमार एवं लाओस तथा 1999 में कंबोडिया के सदस्य बनने पर आसियान के सदस्य राष्ट्रों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। असियान का मुख्यालय जकार्ता (इंडोनेशिया) में है। आसियान प्लस थ्री (APT) में 3 राष्ट्र हैं–चीन, जापान और दक्षिण कोरिया। आसियान के 11 वार्ताकार राष्ट्र एवं संगठन हैं–ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, रूस, अमेरिका एवं संयुक्त राष्ट्र (UNDP)। 'आसियान रीजनल फोरम' (ARF) की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी। इसके सदस्य हैं–10 आसियान राष्ट्र + 11 वार्ताकार राष्ट्र। संगठन + बांग्लादेश, उत्तर कोरिया, मंगोलिया, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी तथा तिमोर लेस्ते। रीजनल कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (RCEP) आसियान के सदस्य देशों तथा आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौता सम्पन्न करने वाले छ: देशों–ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के मध्य मुक्त व्यापार समझौता है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन आसियान
Related Questions
Web Title : Asean Ki Sthapna Kab Hui