आसियान (ASEAN) में कितने देश है?

(A) 6 देश
(B) 9 देश
(C) 10 देश
(D) 15 देश

asean

Answer : 10 देश

Explanation : आसियान में 10 देश हैं– इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम। आसियान की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक में हुई। प्रारंभ में इसमें कुल पांच संस्थापक सदस्य– इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, मलेशिया और सिंगापुर थे। बाद में इसके सदस्यों की संख्या 10 हो गयी। बाकी अन्य पांच सदस्य हैं– ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम। इसके सदस्य राष्ट्रों का समूचा क्षेत्रफल 4.46 मिलियन वर्ग किमी तथा जनसंख्या 625 मि​लियन है, जो विश्व की कुल आबादी का 8.8 प्रतिशत है। बता दे कि आसियान (ASEAN) यानि दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (Association of South-East Asian Nations - ASEAN) एक असैनिक, गैर-सुरक्षात्मक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रीय संस्था है। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हैं। आसियान का उद्देश्य दक्षिणी एशिया में आर्थिक प्रगति को त्वरित करना और स्थायित्व को बनाये रखना है। इसके महासचिव का पद प्रति दो वर्ष बाद प्रत्येक सदस्य देश को दिया जाता है और देश के चुनाव का आधार क्रमागत होता है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन आसियान
Related Questions
Web Title : Asean Mein Kitne Desh Hai