आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2021 कब है?

Answer : 11 से 18 जुलाई तक

Explanation : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2021 11 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई तक है। कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 5:31 बजे से 7:47 बजे तक है। वर्ष में चार नवरात्रियां होती हैं–चैत्र, आषाढ़, आश्विन और पौष माह में। चारों नवरात्रिशुक्ल पक्ष प्रतिपदा से प्रारम्भ होकर नवमी तिथि तक मनाई जाती हैं। इनमें से दो नवरात्रि गुप्त हैं। माघ और आषाढ़ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त कहा जाता है। गुप्त इसलिए, क्योंकि ये देवी की गुप्त शक्तियों की आराधना अर्थात् दशमहाविद्याओं की पूजा-अर्चना का अवसर माना जाता है। गुप्त नवरात्रि को सिद्धि प्राप्ति का समय माना जाता है। इसीलिए यह प्रमुख रूप से साधुओं और तांत्रिकों की नवरात्रि मानी जाती हैं। साधक चातुर्मास में होने वाली आपदा-विपदा से रक्षा के लिए मां जगदम्बा से आग्रह करते हैं। आराधना गप्त रूप से की जाती है और इसीलिए इसमें मानसिक पूजा का विशेष महत्व है।
Related Questions
Web Title : Ashadha Gupt Navratri Kab Hai