अशोक का पेड़ कितने प्रकार का होता है?

(A) पांच प्रकार
(B) दो प्रकार
(C) सात प्रकार
(D) दस प्रकार

Answer : दो प्रकार

Explanation : अशोक का पेड़ दो प्रकार का होता है। एक वह वृक्ष, जो आम के पेड़ के आकार का होता है। इसे सीता अशोक भी कहते हैं। इसके पत्ते आठ-नौ इंच लंबे और दो-ढाई इंच चौड़े होते हैं। यह भारत और श्रीलंका में पाया जाता है। इसकी दूसरी प्रजाति देवदार की तरह लंबी होती है। इसे घरों के सामने सुंदरता के लिए भी लगाया जाता है। इसके पत्ते आम के पत्ताें की तरह और फूल सफेद व पीले रंग के होते हैं। इसके फल का रंग लाल होता है। यह भरपूर आक्सीजन देता है। अशोक वृक्ष का वैज्ञानिक नाम सराका-इंडिका (Saraca Indica) है। अशोक का अर्थ होता है पवित्र और लाभकारी। यही गुण इस वृक्ष में भी हैं। यह उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष भी है। ताम्र वर्ण के नए पत्ताें के कारण इसे ताम्रपल्लव तो लाल रंग के पुष्पों के कारण हेमपुष्पा भी कहते हैं।
Related Questions
Web Title : Ashok Ka Ped Kitne Prakar Ka Hota Hai