अशोक के अभिलेख किन लिपियों में प्राप्त होते हैं?

(A) ब्राह्मी लिपि
(B) खरोष्ठी लिपि
(C) ग्रीक लिपि
(D) उपयुक्त सभी में

Answer : उपयुक्त सभी में

Explanation : अशोक के अभिलेख ब्राह्मी, अरामाइक, खरोष्ठी तथा ग्रीक लिपियों में प्राप्त होते हैं। मौर्य सम्राट अशोक के शासनकाल की सभी जानकारी का स्रोत उसके अभिलेख हैं। इन अभिलेखों की लिपि को पढ़ने का श्रेय अंग्रेज विद्वान् जेम्स प्रिंसेप को दिया जाता है। जेम्स प्रिंसेप एक नील जमींदार तथा पुरातत्वविद् थे। जेम्स प्रिंसेप ने ही 1838 ई. में अशोक के सभी अभिलेखों को पढ़ा और ब्राह्मी लिपि के अक्षरों से सबको परिचित कराया। इसके अलावा प्रिंसेप मानचित्र विशेषज्ञ एवं मुद्राशास्त्र के लिए भी जाने जाते रहे। मैक्समूलर जर्मनी के अंग्रेज विद्वान् थे, इन्होंने इंग्लैण्ड में रहकर संस्कृत की शिक्षा प्राप्त की तथा भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का अध्ययन किया। इन्होंने ही भारत में आर्यों का आगमन मध्य एशिया बताया जो आज भी मान्य है। विलियम जोन्स प्राचीन विधिशास्त्री थे इन्होंने भारत में एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना की थी।
Tags : अशोक के शिलालेख
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ashok Ke Abhilekh Kin Lipiyo Me Prapt Hote Hain