अशोक के किस अभिलेख में कलिंग युद्ध का वर्णन है?

(A) स्तंभ लेख।
(B) स्तंभ लेख VII
(C) शिला लेख XI
(D) शिला लेख XIII

Answer : शिला लेख XIII

Explanation : अशोक के तेरहवें अभिलेख में कलिंग युद्ध का वर्णन है। इसमें अशोक के हृदय परिवर्तन की बात कही गयी है। कलिंग का प्राचीन राज्य वर्तमान दक्षिणी उड़ीसा में स्थित था। कलिंग युद्ध तथा उसके परिणामों के विषय में अशोक के 13वें अभिलेख से विस्तृत सूचना मिलती है। इससे युद्ध की भयंकर और अन्ततः अशोक की विजय का उल्लेख है। कलिंग-युद्ध की हृदय विदारक हिंसा एवं नरसंहार की घटनाओं ने अशोक के हृदय स्थल को स्पर्श किया और उसने युद्धनीति का हमेशा के लिए परित्याग कर दिया। चौदहवें शिलालेख में अशोक ने जनता को धार्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया तथा रूढ़िवादी अनुष्ठानों की प्रथा का भत्र्सना करता है।
Tags : अशोक के शिलालेख
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ashok Ke Kis Abhilekh Me Kalinga Yuddh Ka Varnan Hai