अशोक के शिलालेखों से किसकी जानकारी मिलती है?

(A) जीवन वृत्त
(B) आंतरिक नीति
(C) विदेश नीति
(D) सभी विकल्प सही हैं

Question Asked : S.SC. ऑनलाइन CHSL (T-I) 4 मार्च, 2018 (I-पाली)

Answer : सभी विकल्प सही हैं

Explanation : अशोक का इतिहास संबंधी जानकारी मुख्यतः उसके अभिलेखों से ही पता चलती है। उसके अभिलेखों का विभाजन 3 वर्गों में किया जा सकता है- 1. शिलालेख, 2. स्तंभलेख और 3. गुहालेख। भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम अशोक ने किया। शिलालेख 14 विभिन्न लेखों का एक समूह है, जो आठ भिन्न-भिन्न स्थानों से प्राप्त किए गए हैं इनमें अशोककालीन विदेश नीति, आंतरिक नीति एवं जीवन वृत्त की जानकारी प्राप्त होती है। अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा एवं ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं, केवल दो अभिलेखों शाहबाजगढ़ी एवं मानसेहरा की लिपि ब्राह्मी न होकर खरोष्ठी है। इन शिलालेखों में प्राप्त उल्लेखों के आधार पर हमें उसके धार्मिक विचार और उसकी प्रशासकीय नीति के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है। ये शिलालेख हमें शहबाजगढ़ी, मानसेहरा, हजारा, कालसी, गिरनार, धौली, जौगढ़ मास्की, गुजर्रा, सोपारा, कन्दहार एवं एगुड़ी आदि स्थानों से प्राप्त हुए हैं। बता दे कि अशोक के शिलालेखों की खोज 1750 ईo में टी फैंथेलर ने की। इनकी संख्या 14 है, जो आठ अलग-अलग स्थानों से मिले हैं। परंतु अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में पहली सफलता 1837 ईo जेम्स प्रिंसेप को मिली।
Tags : अशोक इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ashok Ke Shilalekho Se Kiski Jankari Milti Hai