अशोक कुमार की मृत्यु कब हुई थी?

(A) 11 अक्तूबर, 1911
(B) 10 दिसंबर 2001
(C) 11 जुलाई, 1921
(D) 20 नवंबर 2000

Answer : 10 दिसंबर 2001

Explanation : अशोक कुमार की मृत्यु 10 दिसंबर 2001 को चैम्बूर, मुबंई में हुई थी। लगभग 300 फिल्मों में काम करने वाले अशोक कुमार का जन्म 11 अक्तूबर, 1911 ई. को भागलपुर (बिहार) में हुआ था। उन्होंने बी. एस-सी. की परीक्षा पास की। उसके बाद कोलकाता में कानून की पढ़ाई कर रहे थे कि फिल्म निर्देशक हिमांशुराय उन्हें मुंबई ले गए। वहां उनको सहायक कैमरामैन का काम दिया गया। फिल्मी कलाकार बनने का विचार उनके मन में नहीं था। क्योंकि उन दिनों यह काम सम्मानजनक नहीं समझा जाता था। परंतु हिमांशुराय ने पहले उन्हें फिल्म की पटकथा लिखने पर लगाया और 1935 में देविका रानी के साथ अशोक कुमार को 'जीवन नैया' फिल्म का हीरो बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मृदुभाषी अशोक कुमार फिल्म जगत में 'दादामुनि' के नाम से विख्यात रहे।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ashok Kumar Ki Mrityu Kab Hui Thi