अशोक मेहता समिति किससे संबंधित है?

(A) केंद्र राज्य संबंध
(B) आर्थिक सुधार
(C) बैंकिंग प्रणाली में सुधार
(D) पंचायती राज व्यवस्था

Answer : पंचायती राज व्यवस्था

Explanation : अशोक मेहता समिति पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित है। बलवंत राय मेहता समिति की कमियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने 1977 में अशोक मेहता समिति का गठन किया गया। इस समिति में 13 सदस्य थे इस समिति ने 1978 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जिसमें कुल 132 सिफारिशें की गई थी। इस समिति के द्वारा ग्राम पंचायत को खत्म करने की सिफारिश की गई परंतु इसे अपर्याप्त मानकर नामंजूर कर दिया गया। प्रमुख समाजवादी नेता और विचारक अशोक मेहता का जन्म सौराष्ट्र के भावनगर कस्बे में 24 अक्तूबर, 1911 ई. को हुआ था। उनकी शिक्षा विल्सन कॉलेज मंबई में हुई। अशोक मेहता दो बार लोकसभा के सदस्य चुने गए। वे कुछ समय तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष और केंद्र में मंत्री भी रहे। 1969 में कांग्रेस विभाजन के बाद वे 'संगठन कांग्रेस' में चले गए थे। 1984 में उनका निधन हो गया।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी राज्यसभा प्रश्नोत्तरी
Useful for : RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ashok Mehta Samiti Kis Se Sambandhit Hai