अशोक वृक्ष का वानस्पतिक नाम क्या है?

Answer : सराका अशोका (Saraca Asoca)

Explanation : अशोक वृक्ष का वानस्पतिक नाम सराका अशोका (Saraca Asoca) है। अशोक बहुवर्षीय पौधों की श्रेणी में आता है। यह अनुकूल वातावरण व परिस्थिति में लंबी अवधि तक जीवित रहता है। सब ठीक रहा तो इसकी उम्र 200 से 300 वर्ष तक होती है। अशोक का पेड़ कई अलग-अलग प्रकार की मिट्टी में विकसित हो जाता है। यह 400 से 1,000 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्र में आसानी से विकसित होता है। हालांकि, अशोक शुष्क इलाकों में भी भूमिगत जल के सहारे विकसित हो जाता है। पश्चिमी प्रायद्वीप में 750 मी की ऊंचाई पर मुख्यत पूर्वी बंगाल, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में साधारणत: नहरों के किनारे व सदाहरित वनों में अशोक का पेड़ पाया जाता है। अशोक का पेड़ उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष भी है।
Related Questions
Web Title : Ashok Vrksh Ka Vanaspatik Naam