असम में कितने राष्ट्रीय उद्यान है?

(A) दो राष्ट्रीय उद्यान
(B) चार राष्ट्रीय उद्यान
(C) पांच राष्ट्रीय उद्यान
(D) सात राष्ट्रीय उद्यान

Answer : पांच राष्ट्रीय उद्यान

Explanation : असम में पांच राष्ट्रीय उद्यान हैं – मानस नेशनल पार्क, ओरंग नेशनल पार्क, नमेरी नेशनल पार्क, काजीरंगा नेशनल पार्क और डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क। असम के गुवाहाटी में स्‍थित मानस नेशनल पार्क में दुर्लभ वन्‍य जीव पाए जाते हैं। जिसमें हेपीड खरगोश, गोल्‍डन लंगूर और पैगी हॉग आदि शामिल हैं। जबकि शोणितपुर जिले में स्‍थित ओरंग नेशनल पार्क गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। इसे 1985 में अभयारण्‍य घोषित किया गया। असम के तेजपुर से करीब 35 किमी दूर नमेरी नेशनल पार्क स्‍थित है। यहां करीब 300 चिड़ियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। असम के डिब्रूगढ़ में स्‍थित सैखोवा नेशनल पार्क मुख्‍य रूप से सफेद पंखों वाले देवहंस के संरक्षण के लिए बनाया गया था। बाद में यह राष्‍ट्रीय उद्यान जंगली घोड़ों और चमकदार सफेद पंखों वाली बतख के रूप में प्रसिद्ध हो गया। असम में कुल 29,282 वर्ग किमी पर वन हैं, जो राज्य के कुल क्षेत्र का 37.33% भू-भाग है। यहां की जलवायु इसके पर्वतीय क्षेत्र में सब—अल्पाइन जलवायु तथा मैदानी भागों में अत्यधिक आर्द्र जलवायु पाई जाती है। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली स्थित है।
Tags : असम पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Assam Me Kitne Rashtriya Udhyan Hai