आत्मसम्मान आंदोलन किसने शुरू किया था?

(A) सी. एच. अन्नादुरई
(B) ई. वी. रामास्वामी
(C) लक्ष्मी नरसु
(D) इयोथी थास

Question Asked : Combined GeoScientist Exam 2021

Answer : ई. वी. रामास्वामी

Explanation : आत्मसम्मान आंदोलन ई. वी. रामास्वामी ने दिसंबर 1925 में शुरू किया था। मगर औपचारिक रूप से इसका आरंभ 1926 के शुरुआती महीनों में हुआ। इसकी शुरुआत ई. वी. रामास्वामी ने की थी, जो पेरियार के नाम से ख्यात थे। कुछ विद्वानों के अनुसार इस आंदोलन का जन्म 'कुदी अरासु' की प्रकाशन-तिथि से माना जाना चाहिए। पेरियार के अलावा थिरु. वी. कल्याणसुंदरम, डॉ. नायडू, आर. के. षण्मुगम् चेट्टियार, जे. एस. कन्नप्पर, एन. थंडाप्पनी पिल्लई आदि इसके प्रमुख नेता थे। संगठन के प्रमुख कर्ता-धर्ता पेरियार ही थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Atmasamman Andolan Kisne Shuru Kiya Tha