औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) क्या है?

(A) सालाना देश की उत्पादन स्थिति
(B) खास अवधि में उत्पादन स्थिति की जानकारी
(C) औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की जानकारी
(D) प्रति व्यक्ति उत्पादन स्थिति की जानकारी

Answer : खास अवधि में उत्पादन स्थिति की जानकारी

Explanation : औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) का किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में खास महत्व होता है। इससे पता चलता है कि उस देश की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक वृद्धि किस दर से हो रही है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के अनुमान के लिए 15 एजेन्सियों से आंकड़े जुटाए जाते हैं, इनमें डिपार्टमेंट ऑफ इंडिस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स, सेंट्रल स्टेटिकल्स ऑर्गेनाइजेशन और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी शामिल हैं। सबसे पहले वर्ष 1937 को आधार वर्ष मानते हुए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तैयार किया गया था। इसमें 15 उद्योगों को शामिल किया गया था। तब से अब तक इसमें कई बार संशोधन किया गया था। तब से अब तक इसमें कई बार संशोधन किया जा चुका है। इंडेक्स में शामिल वस्तुओं को तीन समूहों माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिसिटी में बांटा जाता है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Audyogik Utpadan Suchkank Kya Hai