ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री कौन है? New Prime Minister of Australia

(A) रिचर्ड मार्लेस
(B) स्काट मारिसन
(C) एंथोनी अल्बनीज
(D) फुमियो किशिदा

Answer : एंथोनी अल्बनीज

Explanation : ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज है। लेबर पार्टी के नेता अल्बनीज 23 मई 2022 को ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री बने। एंथोनी अल्बनीज को राजधानी कैनबरा में गवर्नर-जनरल डेविड ने शपथ दिलाई। उनके साथ रिचर्ड मार्लेस ने उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इससे पूर्व 21 मई 2022 को हुए चुनाव में लेबर पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्काट मारिसन को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। एंथनी अल्बनीज का जन्म 2 मार्च 1963 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ईसाई परिवार में हुआ। उन्हें बताया गया था कि उनके पिता की मौत हो गई है और उनकी परवरिश आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई मूल की मां ने की। हालांकि एंथनी जब 14 साल के थे तो उनकी मां ने बताया कि उनके पिता जिंदा है। उनकी मां की पिता के साथ कभी शादी ही नहीं हुई थी। बता दे कि एंथोनी अल्बनीज 1991 में एक बैक-पैकर की तरह भारत भ्रमण कर चुके हैं। वहीं 2018 में एक संसदीय दल की अगुवाई करते हुए भारत आए थे।
Tags : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कौन क्या है
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Australia Ke Naye Pradhanmantri Kaun Hai