अयोध्या में कौन सी नदी है?

(A) गोदावरी नदी
(B) क्षिप्रा नदी
(C) कृष्णा नदी
(D) सरयू नदी

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : सरयू नदी

अयोध्या में सरयू नदी बहती है। भारत की इस प्राचीन नदी के अन्य नाम 'घाघरा', 'सरजू' तथा 'शारदा' है। जिसका उल्लेख हिन्दू ग्रंथों, वेद और रामायण में मिलता है। यह हिमालय से निकलकर उत्तरी भारत के गंगा के मैदान में बहने वाली नदी है, जो बलिया और छपरा के बीच में गंगा में मिल जाती है। अपने ऊपरी भाग में, जहाँ इसे 'काली नदी' के नाम से जाना जाता है, यह काफ़ी दूरी तक भारत में उत्तराखंड और नेपाल के बीच सीमा बनाती है।

अयोध्या शहर सरयू नदी के किनारे बसा हुआ है। यह 2,522 Sq. Km. क्षेत्रफल और 24,70,996 जनसंख्या के साथ एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है। अयोध्या का प्राचीन नाम साकेत है और भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली के रूप में हिंदू धर्मावलम्बियों के आस्था का केंद्र है। अयोध्या प्राचीन समय में कोसल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की पृष्ठभूमि का केंद्र थी। भगवान राम की जन्मस्थली होने के कारण अयोध्या को मोक्षदायिनी एवं हिंदुओं की प्रमुख तीर्थस्थली के रूप में माना जाता है।
Tags : अयोध्या नदी भूगोल प्रश्नोत्तरी सरयू नदी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ayodhya Mein Kaun Si Nadi Hai