आयुर्वेद के वैद्य चिकित्सा का भगवान किसे मानते हैं?

(A) सुश्रुत
(B) च्यवन
(C) धन्वंतरि
(D) चरक

Question Asked : SSC Sec. Officer (Audit) 2005

Answer : धन्वंतरि (Dhanvantari)

आयुर्वेद के वैद्य चिकित्सा का भगवान धन्वंतरि (Dhanvantari) को मानते हैं। हिन्दू धर्म में व्यास द्वारा रचित 'श्रीमद्भागवत पुराण' के अनुसार धन्वंतरि को विष्णु का अंश माना गया है। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय हुआ था। शरद पूर्णिमा को चंद्रमा, कार्तिक द्वादशी को कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धन्वंतरी, चतुर्दशी को काली माता और अमावस्या को भगवती लक्ष्मी जी का सागर से प्रादुर्भाव हुआ था। इसीलिये दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस को भगवान धन्वंतरी का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी वैदिक सभ्यता वैदिक संस्कृति हड़प्पा सभ्यता
Useful for : UPSC, PSC, Bank, SSC, Railway, TET
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ayurved Ke Ved Chikitsa Ka Bhagwan Kise Mante Hain