आजाद भारत में अब तक कितने लोगों को फांसी दी गई?

(A) 47 लोगों को
(B) 56 लोगों को
(C) 57 लोगों को
(D) 1303 लोगों को

fasi

Answer : 57 लोगों को

Explanation : आजादी के बाद से भारत में अबतक 57 लोगों को फांसी दी गई है। आजाद भारत में पहली फांसी नाथूराम गोडसे को दी गई थी और याकूब मेमन भारत में फांसी की सजा पाने वाला 57वां अपराधी है। जो वर्ष 1993 के मुंबई ब्लास्ट में दोषी ठहराया गया था। पिछले 10 सालों में भारत में 1303 लोगों को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। इसमें से सिर्फ तीन धनंजय चटर्जी (2004), अफजल गुरु (2013) और 26/11 मुंबई हमले के आरोपी पाकिस्तानी नागरिक आमिर अजमल कसाब (2012) को फांसी पर लटकाया गया। भारत में इस तरह से हर साल लगभग 130 लोगों को फांसी की सजा तो मिलती हैं, पर अमल में नहीं लाई जाती। वजह भारत में सजा माफी की लंबी प्रक्रिया का चलना है।

वही दुनिया की बात करें तो वर्ष 2014 में कुल 607 लोगों को फांसी पर लटका दिया गया। ये सभी सजाएं दुनिया के महज 22 देशों में दी गईं, जिनमें भारत का नाम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को मौत की सजा ईरान में दी गई। अकेले ईरान में 2014 में 289 लोगों की मौत की सजा दी गई।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Azad Bharat Mein Ab Tak Kitne Logo Ko Phansi Di Gayi