आजाद हिंद फौज के संस्थापक कौन थे?

(A) रास बिहारी बोस
(B) कैप्टन मोहन सिंह
(C) सुभाष चंद्र बोस
(D) गांधीजी

Answer : कैप्टन मोहन सिंह

Explanation : आजाद हिंद फौज के संस्थापक कैप्टन मोहन सिंह थे। जिन्होंने फरवरी 1942 में इसकी स्थापना की थी। कैप्टन मोहन सिंह ब्रिटिश भारतीय सेना में थे जिन्हें सिंगापुर के पतन के वाद जापानी मेजर फूजीहारा ने 40,000 सैनिकों के साथ बंदी बना लिया था। बाद में ये सैनिक कैप्टन मोहन सिंह को सौंपे गए और 1 सितंबर, 1942 को आजाद हिंद फौज की एक डिवीजन गठित हुई, किंतु मोहन सिंह का जापानी अधिकारियों से सेना की संख्या को लेकर मतभेद हो गया।

आगे चलकर आजाद हिंद फौज को सशक्त बनाने हेतु इसका संचालन सुभाष चंद्र बोस को सौंप दिया। बोस 2 जुलाई, 1943 को सिंगापुर पहुंचे। 4 जुलाई, 1943 को उन्हें रास बिहारी बोस ने लीग का अध्यक्ष बनाया और 'नेताजी' कहकर पुकारा गया। बोस को आई.एन.ए. का सर्वोच्च सेनापति बनाया गया। 21 अक्टूबर, 1943 को सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की एक अस्थायी सरकार का गठन किया, जिसे जापान, जर्मनी, चीन, इटली, कोरिया, फिलीपींस, आयरलैंड आदि देशों ने मान्यता भी प्रदान कर दी। सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज (आई.एन.ए.) का स्वयं निरीक्षण करके उसका पुनसँगठन किया। फौज को अभिवादन में 'जय हिंद' कहना था।
Tags : आजाद हिंद फौज
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Azad Hind Fauj Ke Sansthapak Kaun The