आजाद हिंद फौज पर मुकदमा कब चलाया गया?

(A) नवंबर 1945 में
(B) दिसंबर 1945 में
(C) जनवरी 1946 में
(D) अक्टूबर 1945 में

Answer : नवंबर 1945 में

Explanation : आजाद हिंद फौज पर मुकदमा नवंबर 1945 में चलाया गया था। आजाद हिंद फौज के सैनिकों और अधिकारियों को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार करके दिल्ली के लाल किले में मुकदमा चलाया। जब इन अफसरों पर मुकदमा चलाया गया तो संपूर्ण देश में इसका विरोध किया गया। इस मुकदमे के तीन मुख्य अभियुक्त थे–मेजर शाहनवाज खां, कर्नल प्रेम सहगल और कर्नल गुरुदयाल सिंह ढिल्लो। इन तीनों पर कोर्ट मार्शल का मुकदमा चला। जिसका कांग्रेस, मुस्लिम लीग, अकालीदल, कम्यूनिस्ट पार्टी सहित सभी ने विरोध किया और रिहाई की मांग की।

इनकी पैरवी के लिए भारत के प्रसिद्ध वकील पं. जवाहर लाल नेहरू, मुहम्मद अली जिन्ना, तेजबहादुर सपू, कैलाश नाथ काटजू, आसफ अली ने वर्षों बाद पुन: वकालत की। किंतु सरकार ने तीनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इस निर्णय के विरोध में पूरे देश में कड़ी प्रतिक्रिया हुई। देश के आक्रोश को देखते हुए वायसराय लार्ड वैवेल ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर उनकी मृत्युदंड की सजा को क्षमा कर दिया।
Tags : आजाद हिंद फौज
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Azad Hind Fauj Par Mukadma Kab Chalaya Gaya