आजाद हिंद सरकार की स्थापना किसने की?

(A) मौलाना ओबेदुल्ला सिन्धी
(B) राजा महेन्द्र प्रताप
(C) सुभाष चंद्र बोस
(D) जवाहर लाल नेहरू

Question Asked : UPSC CDS Exam 2018 (II)

Answer : सुभाष चंद्र बोस

आजाद हिंद सरकार की स्थापना सुभाष चंद्र बोस ने की। उनके नेतृत्व में आजाद हिंद सरकार का गठन 21 अक्टूबर 1943 को किया गया था। आजाद हिंद सरकार ने देश से बाहर अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और आजादी की लड़ाई में एक तरह से परोक्ष रूप से अहम भूमिका निंभाई थी। इसका नेतृत्व सुभाष चंद्र बोस कर रहे थे। जर्मनी से एक 'यू बॉट' से दक्षिण एशिया आए, फिर वहां से जापान गये। जापान से वें सिंगापुर आये जहां आजा़द हिन्द की आस्थाई सरकार की नींव रखी गयी। साल 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में प्रातीय आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी। उस समय 11 देशों की सरकारों ने आजाद हिंद सरकार को मान्यता दी थी। उस सरकार ने कई देशों में अपने दूतावास भी खोले थे। इसके अलावा आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पर अंग्रेजों के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ी थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Azad Hind Sarkar Ki Sthapna Kisne Ki