बादशाहों में से किसकी सेना में सर्वाधिक संख्या में दक्कनी अमीर थे?

(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) शाहजहां
(D) ओरंगजेब

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2002]

Answer : ओरंगजेब

मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल में सर्वाधिक संख्या में दक्कनी अमीर थे। औरंगजेब के काल में बड़े पैमाने पर दक्कनी अमीरों की नियुक्ति की गयी जिनमें मराठा सर्वाधिक संख्या में थे। शाहजादे की स्थिति में औरंगजेब ने एक योग्य सेनापति तथा कुशल शासक, प्रबंधक होने का परिचय ​दिया। उततराधिकार के युद्ध में गतिशीलता, सैन्यसंगठन, नेतृत्व और अवसर का सदुपयोग करने की जिस क्षमता का परिचय उसने दिया उसके कारण वह अपने भाइयों के विरुद्ध सफलता पा सका। औरंगजेब ने लंबे समय तक शासन किया जिससे उसकी शक्ति, दृढ़ता और योग्यता का लाभ साम्राज्य को प्राप्त हो सकता था। औरंगजेब को शांत दृढ़ विस्तृत और समृद्धिशाली साम्राज्य प्राप्त हुआ था। उसने उसका अत्यधिक विस्तार किया परंतु तब भी औरंगजेब असफल हुआ। उसने उसका अत्यधिक विस्तार किया परंतु तब भी औरंगजेब असफल हुआ उसके समय के अंतिम दिनों में मुगल साम्राज्य पतन की ओर अग्रसर हो गया था। औरंगजेब एक महान शासक था परंतु उसकी असफलता भी अभूतपूर्व थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Baadshaho Mein Se Kiski Sena Mein Sarvadhik Sankhya Mein Dakkani Amir The